ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजयुद्ध का समय करीब, पूरी तैयारी से जुटें कार्यकर्ता: स्वतंत्रदेव

युद्ध का समय करीब, पूरी तैयारी से जुटें कार्यकर्ता: स्वतंत्रदेव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
1/ 3भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
2/ 3भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
3/ 3भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 12 Jun 2021 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव सिंह ने कोरोना से मृत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के परिजनों से शनिवार को उनके आवास पर भेंट कर ढाढ़स बंधाया। सड़क मार्ग से कौशाम्बी से प्रयागराज पहुंचे स्वतंत्रदेव सबसे पहले पूर्व मंडल अध्यक्ष फूलचंद्र साहू के बमरौली स्थित आवास पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।

उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। कहा कि युद्ध का समय करीब है, सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और तैयारी से जुट जाएं। उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बने यह संकल्प लेकर मैदान में आने की तैयारी करें। उसके पहले सभी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हों, ऐसा परिणाम पार्टी हित में देना है।

उन्होंने सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनको जीत का सूत्र भी बताया। फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने जिला पंचायत की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव भी रहे।

भेंट करने वालों में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रमाजीत मौर्य, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, पार्षद पवन श्रीवास्तव, महामंत्री संतोष सिंह पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, राजू पाठक आदि रहे।

पूर्व सांसद सुरेश पासी के आवास पर भी पहुंचे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना से दिवंगत पूर्व सांसद सुरेश पासी, किसान मोर्चा महामंत्री महिपत सिंह, सुधाकर गुप्ता, रोहित मालवीय, ब्रह्मानंद शुक्ला, शैलतनया श्रीवास्तव, पुष्पा कुशवाहा, सिक्ख सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, राजेश पांडेय के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें