तीन सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित
Prayagraj News - प्रयागराज में पंचायतीराज विभाग के तीन सफाई कर्मियों को लापरवाही के कारण निलंबित किया गया है। इनमें से एक कर्मचारी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। अन्य दो कर्मचारियों को तैनाती स्थल से गायब रहने और अफसरों की बात न सुनने के आरोप में निलंबित किया गया है।

प्रयागराज। पंचायतीराज विभाग में तैनात तीन सफाई कर्मियों को काम में लापरवाही पर डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। निलंबित तीन कर्मचारियों में एक पिछले दिनों धोखाधड़ी के मामले में जेल भी जा चुका है। चाका ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मी संदीप कुमार कौशल को तैनाती स्थल से गायब रहने, अफसरों की बात न सुनने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बहरिया में तैनात अशोक कुमार पटेल को पुलिस ने पिछले महीने एक धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया है, जिसकी चौकी प्रभारी बृजेंद्र नाथ राय ने रिपोर्ट दी। अफसरों की बात न सुनने और दायित्वों का निर्वहन न करने के मामले में भी दोषी पाया गया।
जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही कौड़िहार से सम्बद्ध किया गया है। वहीं, करछना में तैनात बृजभान सिंह को भी तैनाती स्थल पर न रहने, अफसरों की बात न मानने और दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में निलंबित किया गया है। बृजभान सिंह को सहायक विकास अधिकारी कौड़िहार से संबद्ध कर दिया गया है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि तीनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


