शिवकुटी पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी पकड़े

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में शिवकुटी पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से चोरी के कई उपकरण, जैसे वायरिंग तार, सेंसर बॉक्स और बैट्री, बरामद हुए। यह गिरफ्तारी रामजानकी मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।

शिवकुटी पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी पकड़े

प्रयागराज, संवाददाता। शिवकुटी पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित तीन अभियुक्तों एजाज अहमद निवासी मानिकपुर थाना कुंडा प्रतापगड़ हाल पता मेंहदौरी कालोनी, कुंदन निवासी मेंहदौरी हौलीपार और विकास निवासी नेता चौराहा शिवकुटी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को रामजानकी मंदिर के पास से पकड़ा गया।उनके कब्जे से चोरी के वायरिंग तार, सेंसर बॉक्स, नल की टोटियां, जेसीबी की वायरिंग तार व बैट्री, लोहे की छड़, ग्रैंडर मशीन, पत्थर काटने की मशीन, फावड़ा और इलेक्ट्रिक का सामान बल्ब, तार, स्विच आदि बरामद हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।