असलहा सटाकर मांगी एक लाख रुपये रंगदारी
कीडगंज थाना क्षेत्र में सुभाष चंद्र प्रजापति ने जमीन विवाद के चलते चार लोगों पर जान से मारने, मारपीट, चेन व नगदी लूटने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सुभाष ने पहले भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कीडगंज थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में नई झूंसी निवासी सुभाष चंद्र प्रजापति से असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी, मारपीट, चेन व नगदी छीनने और एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांग का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर राकेश कुमार, राकेश कुमार यादव, राजेश कुमार रजक और बिंद लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नई झूंसी निवासी सुभाष चंद्र की तहरीर के मुताबिक, वह पहले प्रतापगढ़ के कुछ लोगों के साथ जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उसके भूखंडों का फर्जी तरीके से सौदा कर रुपये हड़प लिए।
आरोप है कि 29 मार्च की शाम वह अपने साथी के साथ अस्पताल जा रहा था। रास्ते में सेवा समिति विद्या मंदिर के पास दो बाइक से पहुंचे चार लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि कनपटी पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट कर सोने की चेन व 20 हजार रुपये लूट लिया। साथ ही हर महीने एक लाख रुपये रंगदारी देने की धमकी दी। आरोप है कि कीडगंज थाने में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर न्यायालय की शरण ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


