तमंचा लहराकर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Mar 06, 2026 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - जार्जटाउन में मामूली बात को लेकर आरोपितों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़कर उसका असलहा छीन लिया।

तमंचा लहराकर दी धमकी, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।जार्जटाउन थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर आरोपितों ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय लोगो ने आरोपी को पकड़कर उसका असलहा छीन लिया। पुलिस ने नितिन बिंद व देवा और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जार्जटाउन के छीतपुर महात्मा गांधी मार्ग निवासी तुषार बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अपने आठ दस साथियों के साथ होली के लेकर छीतपुर मोहल्ले में सजवाट व सांउड सिस्टम लगवा रहे थे। आरोप है कि तभी आरोपी तमंचा निकालकर लहराने लगे। धमकी दी कि यदि कोई बोला तो जान से मार देंगे।

स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और तमंचा छीन लिया। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को तमंचा के साथ पकड़कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।