Prayagraj News: तीन लाख रुपये और जमीन के लिए प्रतियोगी छात्र पर फायरिंग
Prayagraj News: प्रयागराज में दादनपुर मोड़ पर दो युवकों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विकास सिंह को चार बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। जब विकास ने विरोध किया, तो एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, लेकिन युवक बच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के दादनपुर मोड़ पर दो युवकों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को रोककर चार बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर एक आरोपित ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली युवक को नहीं लगी और उसने भागकर जान बचाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थानाक्षेत्र के बाकरीगंज निवासी विकास सिंह वर्तमान में दादनपुर, झलवा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 26 अगस्त की रात दो आरोपित उसके कमरे पर पहुंचे। उनकी बेटी उसके यहां आने की बात कहते हुए विवाद किया।
इसके बाद थाने चलने की बात कहते हुए समझौते के नाम पर कम से कम तीन लाख रुपये की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। विकास का आरोप है कि उसने रिश्तेदारों और दोस्तों से कर्ज लेकर दो लाख 75 हजार रुपये जुटाए और अमर सिंह को दे दिए। इसके बावजूद आरोपितों की मांग खत्म नहीं हुई। 29 अगस्त को विकास सब्जी लेकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। दादनपुर मोड़ पर शंभूनाथ फार्मेसी के पास दोनों आरोपित बाइकसे पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने कहा कि इतनी रकम से काम नहीं चलेगा। अपने पिता से कहकर कम से कम चार बीघा जमीन उसके नाम कराने को कहा। विकास ने विरोध किया तो आरोपित पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों को आता देखकर दोनों आरोपित बाइक से भाग निकले।


