Prayagraj News: इस बार ड्रोन पैरा सेलिंग का श्रद्धालु लेंगे लुत्फ

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से वर्ष 2026 में सबसे बड़े माघ मेले का आयोजन करने के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण वर्ष 2027 के मेले की तैयारियों में जु

Prayagraj News: इस बार ड्रोन पैरा सेलिंग का श्रद्धालु लेंगे लुत्फ

Prayagraj News: प्रयागराज। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से वर्ष 2026 में सबसे बड़े माघ मेले का आयोजन करने के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण वर्ष 2027 के मेले की तैयारियों में जुट गया है। इस बार माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कई रोमांचकारी चीजों का हिस्सा बनने का अवसर भी मिलेगा। जिसमें से इस बार ड्रोन पैरा सेलिंग भी एक है। जिसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने तैयारियों को तेज कर दिया है। माघ मेला 2026 के लिए प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जिसके बाद मेले में टेंटेज, साइनेज, शौचालय, सड़क, पेयजल आदि का प्रबंध कराने की तैयारी चल रही है।

इस बार कुछ नया करने की तैयारी है। इसके तहत पहली बार ड्रोन पैरा सेलिंग कराई जाएगी। पैराशूट के जरिए वाटर स्पोर्ट्स का श्रद्धालु आनंद ले सकेंगे। पिछले दिनों प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक में इस पर सहमति बनी है। इस बार अरैल की ओर इसका आयोजन होगा। अफसरों का कहना है कि सितंबर में टेंडर जारी करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। जिससे अक्तूबर तक एजेंसी को आबद्ध कर उसकी जरूरत के अनुसार नवंबर व दिसंबर में अरैल में सुविधाओं को विकसित किया जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: इस बार ड्रोन पैरा सेलिंग का श्रद्धालु लेंगे लुत्फ