ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजछत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

शहर में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बीती रात चोरों ने विवेकानंद मार्ग पर सचदेवा पाइप केंद्र से कई लाख का सामान उड़ा...

छत के रास्ते घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 19 Oct 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। शहर में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बीती रात चोरों ने विवेकानंद मार्ग पर सचदेवा पाइप केंद्र से कई लाख का सामान उड़ा दिया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और नकदी, सामान लेकर निकल भागे। मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचने पर मालिक को चोरी का पता चला। हाईकोर्ट के पास रहने वाले प्रियदर्शी की विवेकानंद मार्ग पर पाइप और मशीनरी की दुकान है। सोमवार की रात दुकान बंद हो गई। देर रात चोरों ने छत काट दी और दुकान के अंदर घुस काउंटर से रुपये और सामान ले गए। विवेकानंद मार्ग और हीवेट रोड की दुकानों में पहले भी चोरियां हुई हैं। वारदातें बढ़ने से कारोबारियों में आक्रोश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें