Prayagraj News: अंतिम संस्कार में गया परिवार, मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज के मीरापुर में एक परिवार सदस्य के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए परिवार के घर में चोरी हो गई। चोरों ने लाखों के कीमती सामान, जैसे सोने-चांदी के जेवर और नकद, चुराए। वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज की जांच कर रही है।

Prayagraj News: अंतिम संस्कार में गया परिवार, मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मीरापुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भागने की जल्दबाजी में एक चोर अपनी चप्पल मौके पर छोड़ गया और घर में रखी दूसरी चप्पल पहनकर फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।मीरापुर निवासी संजय कुमार ने अतरसुइया पुलिस को बताया कि आठ जुलाई को वह परिवार सहित एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशाम्बी गए थे।

देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच तीन बदमाश अलग-अलग स्थानों से दीवार फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी और कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवर, दस हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान समेट लिया। चोर जाते समय घर में लगा वाई-फाई राउटर, डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स और लैंडलाइन फोन का रिसीवर भी उठा ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी उनके घर में चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अतरसुइया थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन, आज तक शातिर चोर पकड़े नहीं गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj News: अंतिम संस्कार में गया परिवार, मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी