मकान में लाखों की चोरी, रिवॉल्वर व कारतूस भी ले गए चोर
जीटीबी नगर में एक किराये के मकान में चोरों ने लाखों की चोरी की। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और 15-20 कारतूस चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शिफ्टिंग के दौरान कुछ किशोरों ने घर की रेकी की थी। करेली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जीटीबी नगर स्थित एक किराये के मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर और 15-20 कारतूस भी ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मोहित्सिमगंज कोतवाली निवासी एखलाक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ जीटीबी नगर में किराये के मकान में रह रहे थे। 21 मई को वह दूसरे मकान में शिफ्ट हो रहे थे। कुछ सामान शिफ्ट करने के बाद बाकी सामान पुराने मकान में छोड़कर परिवार के साथ नए मकान में सोने चले गए। आरोप है कि 22 मई की भोर में अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखा सोने-चांदी के जेवरात और बड़े भाई जावेद अहमद की लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस और लाइसेंस के पेपर चोरी कर निकल गए।
पीड़ित ने शक जताया है कि शिफ्टिंग के दौरान ट्रॉली से सामान ले जाने वाले दो अज्ञात किशोरों ने घर की रेकी की थी और उन्हीं की सूचना पर चोरी हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


