कार से आए चोरों ने पूर्व वन अधिकारी के घर से लाखों उड़ाए

Jan 19, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - नैनी में एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी के घर से चोरों ने तीन लाख रुपये नकद और पंद्रह लाख के जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी परिवार के साथ गांव गए थे। पड़ोसी ने ताले टूटे होने की सूचना दी। चोरी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें चोर सामान लेकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार से आए चोरों ने पूर्व वन अधिकारी के घर से लाखों उड़ाए

नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी में चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है जिसमें महंगी कार से आए चोरों ने सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी के घर से नकदी व पंद्रह लाख के जेवरात पार कर दिए। गृहस्वामी परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है। भदोही के कोइरौना निवासी हरिशंकर सिंह वन विभाग के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी हैं और शंकरनगर डांडी में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार को वह परिवार सहित पैतृक गांव गए थे। सोमवार को पड़ोसी ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। उन्होंने परिचित संग्रह अमीन कुलदीप सिंह को मौके पर भेजा तो पता चला कि दरवाजे का ताला और छत की ग्रिल टूटी है।

कुछ देर बाद हरिशंकर सिंह भी घर पहुंचे। उनके मुताबिक चोर लगभग तीन लाख रुपये नकद और 15 लाख के जेवर व कीमती कपड़े ले गए हैं। सामान अगले महीने होने वाली शादी के लिए रखा था। चोरी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लड़के पहले खाली हाथ हरिशंकर सिंह के घर की ओर जाते दिख रहे। कुछ देर बाद वही लड़के हाथों में सामान लिए तेजी से गली में खड़ी काले रंग की कार में बैठते और जाते दिख रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।