Prayagraj News: प्रोफेसर की कार से दो लैपटॉप और नकदी चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: हनुमानगंज बाजार में उचक्कों ने असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र कुमार की कार से दो बैग चुरा लिए। भुक्तभोगी, जो भदोही राजकीय महाविद्यालय में काम करते हैं, नाश्ता कर रहे थे जब घटना हुई। बैग में दो लैपटॉप, पांच हजार रुपये, एटीएम और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रोफेसर की कार से दो लैपटॉप और नकदी चोरी
प्रोफेसर की कार से दो लैपटॉप और नकदी चोरी

Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में उचक्कों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की खड़ी कार से दो बैग पार कर दिए। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।​ मानू का पुरवा खागा, फतेहपुर निवासी महेंद्र कुमार भदोही राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 24 जुलाई की शाम वह साथी असिस्टेंट प्रोफेसर उमेश दत्त तिवारी के साथ कार से घर लौट रहे थे। हनुमानगंज बाजार में कार खड़ी कर दोनों नाश्ता करने लगे, तभी उचक्कों ने कार से दोनों प्रोफेसरों का बैग उड़ा दिए। बैग में दो लैपटॉप व पांच हजार रुपये तथा एटीएम व जरूरी दस्तावेज रखे थे।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: प्रोफेसर की कार से दो लैपटॉप और नकदी चोरी