ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजखाद बनाने के बाद बचा कूड़ा इस्तेमाल होगा सीमेंट फैक्ट्री में

खाद बनाने के बाद बचा कूड़ा इस्तेमाल होगा सीमेंट फैक्ट्री में

बसवार प्लांट में खाद बनाने के बाद कूड़ा अब सीमेंट फैक्ट्री में इस्तेमाल होगा। फैक्ट्री में कूड़ा ज्वलनशील पदार्थ के तौर पर उपयोग किया...

खाद बनाने के बाद बचा कूड़ा इस्तेमाल होगा सीमेंट फैक्ट्री में
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजThu, 08 Dec 2022 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। बसवार प्लांट में खाद बनाने के बाद कूड़ा अब सीमेंट फैक्ट्री में इस्तेमाल होगा। फैक्ट्री में कूड़ा ज्वलनशील पदार्थ के तौर पर उपयोग किया जाएगा। प्लांट में खाद बनाने के बाद बचा कूड़ा सोनभद्र की सीमेंट फैक्ट्री में जाएगा। प्लांट का कूड़ा फैक्ट्री में उपयोग करने के लिए नगर निगम और डालमिया सीमेंट के बीच करार हुआ है। करार के तहत बसवार प्लांट से हर महीने दो हजार मिट्रिक टन कूड़ा सीमेंट फैक्ट्री में जाएगी। सीमेंट फैक्ट्री के वाहन की प्लांट से कूड़ा लेकर जाएंगे। प्लांट से फैक्ट्री तक कूड़ा ले जाने का खर्च कंपनी देगी।

सीमेंट बनाने वाली कंपनी और नगर निगम के बीच करार पर नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि इससे नगर निगम को कोई नुकसान नहीं है। शहर का दायरा बढ़ा तो कूड़े की मात्रा भी बढ़ी है। नगर निगम कूड़े से खाद बना रहा है। प्रतिदिन दो सौ मिट्रिक टन कूड़े से बायो गैस बनाने का प्लांट लग रहा है। इसी तरह और भी प्लांट लगाने की योजना है। सभी प्रस्तावित प्लांटों में उपयोग के बाद बचे कूड़े का निस्तारण भी भविष्य के लिए

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें