ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजसूरज के तेवर तल्ख, तपिश से नहीं मिल रही राहत

सूरज के तेवर तल्ख, तपिश से नहीं मिल रही राहत

तेज धूप के बीच उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है। शनिवार सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री से. तक पहुंच गया। बाहर निकले लोग बेहाल रहे तो घरों में भी उमस...

सूरज के तेवर तल्ख, तपिश से नहीं मिल रही राहत
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 10 Jun 2023 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। तेज धूप के बीच उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है। शनिवार सुबह 10 बजे ही पारा 40 डिग्री से. तक पहुंच गया। बाहर निकले लोग बेहाल रहे तो घरों में भी उमस से राहत मिलती नहीं दिखी। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई लेकिन इससे लोगों को कुछ खास राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून के करीब एक सप्ताह विलंब से जिले में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में 25 जून तक गर्मी और उमस ऐसे ही सताएगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री से. रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को यह दोनों तापमान क्रमश: 45.0 और 27.8 डिग्री से. थे। सुबह बादल तो रहे लेकिन सूरज के ताप पर कोई असर नहीं पड़ा। घूरपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आकाश मिश्रा ने बताया कि आने वाले सप्ताह में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। तापमान 44 और 45 डिग्री से. के आसपास बना रहेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें