डायरी से खुलेगा राज, लॉज मालिक ने क्यों लगाई फांसी
शुतुरखाना में बीती रात को एक लॉज मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं...

प्रयागराज। शुतुरखाना में बीती रात को एक लॉज मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कमरे से बरामद डायरी में हिसाब-किताब के साथ नबंर गेम लिखे हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि उसने बिटक्वाइन में पैसा लगाया था। पुलिस डायरी की पड़ताल कर रही है। उसी से खुलासा होगा कि लॉज मालिक ने फांसी क्यों लगाई। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शुतुरखाना निवासी नीरज वर्मा (40) मंगलवार को घर में अकेले था। उसका लॉज है। उसकी पत्नी 10 दिन पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसके पिता का देहांत हो चुका है। मंगलवार रात उसके भांजे ने फांसी पर लटका देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। नीरज कमरे के अंदर रोशनदान के सहारे दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला। पुलिस डायरी की जांच कर रही है।
