Prayagraj News: सर्वे के बाद तय होगा पहली एलिवेटेड रोड का नक्शा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: शहर को पहली एलिवेटेड रोड मिलेगी या नहीं। जिस पर निर्णय सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। इसके लिए नेश

Prayagraj News: सर्वे के बाद तय होगा पहली एलिवेटेड रोड का नक्शा

Prayagraj News: प्रयागराज। शहर को पहली एलिवेटेड रोड मिलेगी या नहीं। जिस पर निर्णय सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की प्रयागराज इकाई की ओर से रोड बनाने से पहले उसका सर्वे कार्य करा रही है। सर्वे की रिपोर्ट 10 से 15 दिनों के भीतर मंत्रालय को भेजी जाएगी। स्टैनली रोड पर स्थित कलश चौराहे से लोक सेवा आयोग चौराहे तक एलिवेटेड रोड की संभावना को तलाशने के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। एनएचएआई के विशेषज्ञों की टीम सर्वे में यह पता लगा रही है कि घनी आबादी के क्षेत्र में एलिवेटेड रोड का निर्माण व्यावहारिक रूप से कैसा रहेगा।

यह भी पता लगाया जाएगा कि रोड बनाने में कितना खर्च आएगा, कितने समय में इसे बनाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो योजना शुरू करने से पहले रोड के निर्माण में आने वाली बाधाओं का अनुमान भी लगाया जाएगा। जिससे कि सर्वे रिपोर्ट में हर बिंदुओं को शामिल किया जा सके। फिर मंत्रालय रिपोर्ट का अध्ययन करके रोड बनाए जाने पर निर्णय लेगी।बता दें कि सेतु निगम प्रयागराज ने भी कलश चौराहे से आयोग चौराहे तक 1.9 किमी लंबाई का फ्लाईओवर बनाने की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। जिसकी अनुमानित लागत 1100 करोड़ आंकी गई है। परियोजना निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि रोड की फिजिबिलिटी का कार्य चल रहा है। इसकी रिपोर्ट 15 सितंबर तक मंत्रालय को भेजी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: सर्वे के बाद तय होगा पहली एलिवेटेड रोड का नक्शा