ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजश्रद्धा, उल्लास से मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

श्रद्धा, उल्लास से मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...

गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
1/ 3गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
2/ 3गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
3/ 3गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 24 Jul 2021 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा कोरोना काल में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मठ-मंदिरों में बंदिशों के बीच शिष्यों ने गुरु का चरण-वंदन और अभिनंदन किया। पूर्णिमा पर्व को लेकर सुबह से उल्लास छाया रहा। इस दौरान आश्रमों और मंदिरों में विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। गुरुओं ने शिष्यों को विशेष दीक्षा प्रदान की।

गुरु-शिष्य परंपरा वाले गुरुकुलों में गुरुओं के दर्शन के लिए शिष्य पहुंचे। पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम समेत गंगा-यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से गुरुपूजन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बाघंबरी गद्दी स्थित मठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शिष्यों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरुपूजन कर आशीष प्राप्त किया।

त्रिवेणी बांध स्थित देवरहा बाबा आश्रम में गुरुपूजन किया गया। डॉ. रामेश्वर प्रपन्नाचार्य ने विधिविधान से पूजन अर्चन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा कल्प, स्वामी राम प्रपन्नाचार्य, धर्म दासाचार्य ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

मनकामेश्वर मंदिर में स्वामी धरानंद ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का गुरुपूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें