रिंग रोड पर गंगा पुल की रखी गई नींव, अब शुरू होगा काम
Prayagraj News - इनर रिंग रोड में गंगा के ऊपर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज की नींव रख दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यह

प्रयागराज। इनर रिंग रोड में गंगा के ऊपर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज की नींव रख दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यहां हो रहे काम का निरीक्षण किया। बताया गया कि प्रथम चरण की कुल लंबाई 31.440 किमी है। डीएम ने नैनी में चल रहे काम व गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से काम के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि बचे काम को गुणवत्ता के साथ कराएं। प्रथम चरण के पैकेज-2 के निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के निरीक्षण के दौरान एनएच के अधिकारियों ने बताया कि इस पैकेज में रिंग रोड का कुल 7.660 किमी हिस्सा है, जो कि ग्राम महुआरी से शुरू होकर ग्राम नबाबा उर्फ नीबीकलां उपरहार में समाप्त होती है।
इस परियोजना में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधीन सरस्वती हाईटेक सिटी के परिसर से होते हुए एलीवेटेड कॉरिडोर के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसकी कुल लम्बाई 2.38 किमी, जिसमें 1.1 किमी संरचना व 1.28 किमी पहुंच मार्ग है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भारती मीना एवं एनएच के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


