दानपत्र से विभाग ने कमाए 64.16 करोड़

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

शासन ने संपत्तियों के बंटवारे को लेकर दानपत्र योजना शुरू की तो लोगों ने भी इसका लाभ लिया। पिछले वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो कुल 17,251 लोगों ने अपनी

दानपत्र से विभाग ने कमाए 64.16 करोड़

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शासन ने संपत्तियों के बंटवारे को लेकर दानपत्र योजना शुरू की तो लोगों ने भी इसका लाभ लिया। पिछले वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो कुल 17,251 लोगों ने अपनी संपत्ति का दान किया और इससे निबंधन कार्यालय को 64 करोड़ 16 लाख रुपये की आमदनी हुई।प्रदेश सरकार ने संपत्ति के बंटवारे को आसान करने के लिए दानपत्र योजना शुरू की थी। इसके तहत पिता पुत्र के नाम संपत्ति करता है तो दानपत्र योजना के तहत कर सकता है। इस योजना के तहत संपत्ति दान करने पर स्टांप केवल पांच हजार रुपये का लगेगा। पहले योजना में वसीयत करने का प्रावधान था।

जिसके तहत संपत्ति मूल्य का सात प्रतिशत देना होता था। लोगों ने योजना का लाभ लिया और जमकर दानपत्र किया। योजना के तहत स्टांप से 25 करोड़ 48 लाख रुपये और निबंधन शुल्क से 38 करोड़ 68 लाख रुपये की आमदनी हुई। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने ताया कि इसमें इस साल एक जनवरी से 31 मार्च के बीच कुल 2109 संपत्तियों का दान किया गया। इससे सात करोड़ 85 लाख रुपये की आमदनी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।