ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमाघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर जुटी भीड़

माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर जुटी भीड़

माघ मेले के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व पर संगम तट पर खूब भीड़ जुटी। दोपहर 12 बजे तक प्रशासन का अनुमान है कि पांच लाख लोगों ने स्नान किया। स्नान का क्रम...

माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व पर जुटी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 27 Feb 2021 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

माघ मेले के पांचवे प्रमुख स्नान पर्व पर संगम तट पर खूब भीड़ जुटी। दोपहर 12 बजे तक प्रशासन का अनुमान है कि पांच लाख लोगों ने स्नान किया। स्नान का क्रम सुबह से शुरू हुआ तो दिन भर चला।

कल्पवासियों का जत्था सुबह से स्नान कर निकलने लगा। ट्रैक्टर में सामान लादे लोगों ने गंगा मईया से अगले साल फिर आने का आशीष मांगा। स्नानार्थीयों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा हुई। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी दिन भर घाटों पर निरीक्षण करते रहे। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें