ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजटीजीटी : विद्यालय आवंटन की सूची जारी

टीजीटी : विद्यालय आवंटन की सूची जारी

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 26 अक्तूबर को टीजीटी (प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षा) के चयनित अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी है।...

टीजीटी : विद्यालय आवंटन की सूची जारी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजMon, 01 Nov 2021 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 26 अक्तूबर को टीजीटी (प्रशिक्षिक स्नातक शिक्षा) के चयनित अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी है। टीजीटी में 16 विषयों में 12610 अभ्यर्थी चयनित घोषित किए गए थे।

बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर के अनुसार विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कला, अंग्रेजी, कृषि, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य, सिलाई, उर्दू, संगीत वादन, संगीत गायन, जीव विज्ञान विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के आवंटन की सूची बोर्ड नोटिस बोर्ड एवं वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन संस्थाओं के आगे जनपद का नाम अंकित नहीं है उसे चयन बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित सूची देखकर ज्ञात कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें