पार्क की जमीन पर कब्जे का विरोध, होली न मनाने का लगाया पोस्टर

Mar 02, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - तेलियरगंज में पार्क की जमीन पर कब्जे को लेकर नागरिकों ने होली का बहिष्कार करने का फैसला किया। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद, नागरिकों ने होली के लिए रखी सामग्री हटा दी और वहां पोस्टर लगा दिए। अंत में, बातचीत के बाद सभी ने त्योहार मनाने पर सहमति व्यक्त की।

पार्क की जमीन पर कब्जे का विरोध, होली न मनाने का लगाया पोस्टर

पार्क की जमीन पर कब्जे को लेकर तेलियरगंज में आम नागरिकों ने होली के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। पार्क में रखी होलिका हटाने की बात सामने आई तो प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। घंटों बातचीत के बाद लोग माने। तेलियरगंज में आवास विकास कॉलोनी के पास एक पार्क है। पार्क की जमीन पर कब्जे से लोग काफी समय से नाराज चल रहे थे। इसे हटाने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन कब्जा नहीं हटा। सोमवार को क्षेत्रीय नागरिकों ने होलिका के लिए रखी गई सामग्री को हटा दिया और वहां पर होली न मनाने का पोस्टर लगा दिया।

इसकी सूचना जब प्रशासनिक अफसरों को मिली तो एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार अनिल पाठक, राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र आदि मौके पर पहुंचे। वहीं पर लगभग दो घंटे तक लोगों से बात की। सभी से अपील की गई कि त्योहार को मनाने दिया जाए। एसडीएम सदर ने कहा कि जिस जमीन की बात की जा रही है वो आवास विकास परिषद की है। होली का पर्व बीत जाने के बाद छह मार्च को दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा। वार्ता के बाद पैमाइश कराई जाएगी। जिसके बाद लोगों ने विरोध टाला और त्योहार मनाने को राजी हुए। विरोध करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम इस्लाम, महामंत्री राजाराम कनौजिया, मुन्ना पांडेय, दिनेश चंद पांडेय, संजय पासवान, सतीश यादव, अजय कुमार, शकील इस्लाम, रामजी, अशोक गुप्ता, महेश साहू आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।