Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTeenager Vashraj Singh Brutally Attacked in Prayagraj CCTV Footage Emerges
सलोरी में छात्र पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

सलोरी में छात्र पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के सलोरी में 19 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र वंशराज सिंह पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वंशराज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Dec 16, 2025 11:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सलोरी में इंटरमीडिएट के छात्र वंशराज सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडे व ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को हमलावर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में रखा गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है और इसका फुटेज भी वायरल हो रहा है। कर्नलगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है। सलोरी निवासी मनोज कुमार सिंह प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका इकलौता बेटा 19 वर्षीय वंशराज इंटरमीडिएट का छात्र है। वंशराज किसी काम से घर से बाहर निकला था। रास्ते में छह-सात युवकों ने लामबंद होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई की। हमले से वंशराज लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। घटना की जानकारी होने पर परिजन पहुंचे। लेकिन, तब तक हमलावर भाग निकले। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। उधर, कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि छात्र का आरोपियों से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रा है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।