शादी से इनकार पर किशोरी ने की जान देने की कोशिश
खलासी लाइन की रहने वाली एक किशोरी ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर शनिवार रात फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उसके परिजनों को पता चल गया। उन्होंने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया...
खलासी लाइन की रहने वाली एक किशोरी ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर शनिवार रात फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उसके परिजनों को पता चल गया। उन्होंने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में कीडगंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि लगभग 17 वर्षीय लड़की दरियाबाद के कुनाल नामक युवक के प्रेम करती है। काफी दिनों से उनकी प्रेम कहानी चल रही थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि किशोरी ने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस बीच किशोरी के घर वालों को इसकी भनक लग गई। आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और कोठापार्चा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की हालत में काफी सुधार है। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने पूछताछ की। किशोरी के घरवालों की शिकायत पर दरियाबाद के युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।