ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजअरैल घाट पर नहाते वक्त यमुना में डूबा किशोर

अरैल घाट पर नहाते वक्त यमुना में डूबा किशोर

नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल घाट पर सोमवार को एक किशोर यमुना में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला।...

अरैल घाट पर नहाते वक्त यमुना में डूबा किशोर
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 12 Jan 2021 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

नैनी। निज संवाददाता

नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल घाट पर सोमवार को एक किशोर यमुना में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नैनी क्षेत्र के पूरा फ़तेह मोहम्मद का रहने वाला निवासी मोहित भारतीय (15) पुत्र मोनू भारतीय सोमवार को अरैल घाट पर नहाने गया था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी के बाहर निकाला। वहीं सूचना पर किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसका शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नैनी जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोर अकेले नहाने गया था। बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें