Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTeen s Dismembered Body Found in Drain Near Kuria Yadav Basti Police Investigate
सरस्वती हाईटेक सिटी के नाले में मिली सिर कटी लाश

सरस्वती हाईटेक सिटी के नाले में मिली सिर कटी लाश

संक्षेप:

Prayagraj News - नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र की कुरिया यादव बस्ती के पास एक किशोर की अधकटी लाश नाले में मिली। स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति ने लाश को कपड़े में लपेटकर फेंका। स्थानीय पुलिस ने फॉरेसिंक टीम और डॉग स्क्वायड...

Aug 26, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक थाना क्षेत्र की कुरिया यादव बस्ती के समीप मंगलवार दोपहर नाले में एक किशोर की अधकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। स्कूटी सवार अधेड़ पन्नी और कपड़े में लिपटी लाश फेंक कर फरार हो गया। घटनास्थल के समीप भैंस चरा रही वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। स्थानीय पुलिस ने फॉरेसिंक और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर पड़ताल की। बिना सिर, पैर और हाथ कटी लाश लगभग 16-17 वर्षीय किशोर की बताई जा रही है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी में कुरिया यादव बस्ती के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार अधेड़ व्यक्ति पहुंचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने सफेद रंग की शर्ट और लोवर पहन रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी वृद्धा उस वक्त स्कूटी सवार से कुछ दूरी पर भैंस चरा रही थी। वृद्धा के मुताबिक स्कूटी सवार आगे एक बड़ा सा काले रंग का बैग लेकर आया था। उसने बैग से एक बड़ा कपड़ा निकाला और नाले में फेंक दिया। वृद्धा ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार तेजी से अजवैया की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर औद्योगिक थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल मयफोर्स पहुंचे। नाले से शव निकाला गया, तो लाल सफेद प्रिंट कपड़े में लिपटी मिली। कपड़े के नीचे एक नीले रंग की पॉलीथीन थी। पुलिस ने हत्या कर शव को टुकड़े करने के बाद फेंकने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालने में जुटी है। वर्जन : अधकटी लाश को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही फरार स्कूटी सवार की पहचान कर ली जाएगी। - विवेकचंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर।