सुंदरकांड का पाठ कर समस्याओं का मांगा समाधान
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु इलाहाबाद में मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम लंबित भर्तियों, स्थानांतरण और अन्य मांगों के निस्तारण के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया। शिक्षकों ने सरकार से अवकाश की मांग की।
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और अभ्यर्थियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान के लिए इलाहाबाद लीगल टीम की ओर से शनिवार को शिक्षा निदेशालय परिसर स्थित मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वर्ष 2018 से हो रहे इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में विशेष रूप से लंबित भर्तियों, स्थानांतरण (ट्रांसफर) संबंधी समस्याओं, सेवा संबंधी विसंगतियों तथा शिक्षकों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों के निस्तारण की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा परिषद को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों, विशेषकर वर्तमान में अर्जित अवकाश (ईएल) प्रदान किए जाने की मांग को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आग्रह किया।
सुंदरकांड पाठ करने वालों में बृजेश यादव, सुमित ओझा, रामराज, शुक्र प्रताप सिंह, अयश सिंह, सुनील द्विवेदी, अभिषेक राय, अजय कश्यप और सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


