छात्रवृत्ति परीक्षा में मेधावियों के चयन पर गुरुओं का सम्मान
Prayagraj News - प्रयागराज में राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में चयनित 409 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सिरसा के शिक्षक राम लखन मौर्य को सर्वाधिक 30 छात्रों के चयन के लिए सराहा गया। अन्य शिक्षकों में अजित कुमार द्विवेदी, डीके सरोज, जगवीर कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं। प्रतिभा अवस्थी को भी सम्मानित किया गया।
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में पांच या उससे अधिक चयन वाले प्रदेशभर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 409 शिक्षकों को रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर, लखनऊ में रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज के चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। खास बात यह कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 30 छात्र-छात्राओं का चयन देने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा के शिक्षक राम लखन मौर्य को सभी ने सराहा। उनके अलावा सात मेधावियों के चयन पर कम्पोजिट विद्यालय रिठुवा प्रतापपुर के अजित कुमार द्विवेदी और कंपोजिट विद्यालय मधेशा कौड़ीहार के डीके सरोज, पांच चयन देने वाले कंपोजिट विद्यालय राजापुर मांडा के जगवीर कुमार और कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर माफी प्रतापपुर के सुनील कुमार को भी सम्मानित किया गया।
पांच बच्चों के चयन के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकठा नरवर उरूवा की प्रतिभा अवस्थी को भी समारोह में बुलाया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सकीं। उनके स्थान पर उनकी छोटी बहन दीप गगन अवस्थी ने सम्मान प्राप्त किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


