Prayagraj News: शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया याद

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: शिक्षक दिवस पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएल एकेडमी में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और शिक्षक बने। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधान मंत्री ने कक्षाएं संचालित कीं। शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Prayagraj News: शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया याद

Prayagraj News: शिक्षक दिवस पर स्कूलों में विविध कार्यक्रम हुए। बीएल एकेडमी में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर प्रबन्धक राजकुमार  एवं शिक्षक अमित  व राघवेंद्र ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। केक काटने के साथ शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेल भी हुए। प्रधानाचार्या शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और आत्मविश्वास भी देते हैं। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में छात्रों ने स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया। विद्यालय के प्रधानमंत्री सर्वदमन शुक्ल और कन्या भारती की प्रधानमंत्री खुशी यादव ने टीम के साथ कक्षाएं संचालित कीं।

रुद्रांश मिश्र और शिवांशी मिश्रा ने शिक्षक दिवस पर विचार रखे। आचार्य अखिलेश कुशवाहा और प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: शिक्षक दिवस पर राधाकृष्णन को किया याद