शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी

Apr 06, 2026 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - नीमसराय मुंडेरा की शिक्षिका आकांक्षा सिंह के घर में चोरी की घटना घटी। वह 15 मार्च को मायके गई थीं और 31 मार्च को लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने 30 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम का छोटा मंगलसूत्र, 12 ग्राम की चेन, और 25,000 रुपये चुरा लिए।

शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी

नीमसराय मुंडेरा निवासी एक शिक्षिका के घर चोरी की घटना सामने आई है। नीमसराय मुंडेरा निवासी शिक्षिका आकांक्षा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति लखनऊ में व्यापार करते हैं। 15 मार्च को वह मायके राजरूपपुर चली गई थीं। घर में ताला बंद था। 31 मार्च की सुबह लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी में रखे सोने का 30 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम का छोटा मंगलसूत्र, 12 ग्राम की चेन, झुमके-कुंडल, टॉप्स के कई सेट, अंगूठियों सहित 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।