Prayagraj News: छात्राओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला और अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के महत्व और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

Prayagraj News: महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर आराधना कुमारी, डॉ. आकृति मिश्रा और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति सिंह को सम्मानित किया। प्राचार्या ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को जीवन में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें:शिक्षक आदर सम्मान के लिए मोहताज नहीं
ये भी पढ़ें:शिक्षकों का तिलक लगाकर किया सम्मान

