ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजप्राचीन इतिहास विभाग में शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू 17 से

प्राचीन इतिहास विभाग में शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू 17 से

लाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 अगस्त से शुरू...

प्राचीन इतिहास विभाग में शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू 17 से
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 10 Aug 2022 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार 17 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों का कॉल लेटर जारी कर दिया गया है। विभाग में कुल 33 पदों पर शिक्षको की भर्ती होनी है। प्राचीन इतिहास विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए 17 से 21 अगस्त तक इंटरव्यू गेस्ट हाउस में होगा। इसमें प्रोफेसर के पांच, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पद शामिल हैं। वर्तमान में शिक्षकों के 40 पदों के सापेक्ष मात्र पांच शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि इसमें से एक शिक्षक बीते जुलाई माह में रिटायर हो गए हैं, लेकिन फिलहाल सत्र लाभ पर चल रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें