Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTagore Public School Annual Sports Day Varsha House Wins Championship
वार्षिक खेलकूद में वर्षा हाउस ओवरआल चैंपियन

वार्षिक खेलकूद में वर्षा हाउस ओवरआल चैंपियन

संक्षेप:

Prayagraj News - टैगोर पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया। वर्षा हाउस ने 565 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती, जबकि गीतांजलि और लिपिका हाउस क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि और स्कूल प्रबंधन के सदस्य भी उपस्थित थे।

Dec 20, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

टैगोर पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा दिवस आयोजित किया गया। 565 अंकों के साथ वर्षा हाउस ओवरआल चैंपियन रहा। जबकि 559 अंकों के साथ गीतांजलि हाउस द्वितीय और 521 अंकों के साथ लिपिका हाउस तृतीय स्थान पर रहा। उद्घाटन सारस्वत खत्री पाठशाला के कोषाध्यक्ष तरुण मेहरोत्रा और द्वितीय सत्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. हरेश प्रताप सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि खुशबू निषाद थीं। बालिका वर्ग सीनियर में आराध्या केसरवानी, जूनियर वर्ग में नंदिता खन्ना तथा बालक वर्ग सीनियर में मो. अब्दुल्ला तथा जूनियर वर्ग में अक्षित यादव सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। इस अवसर पर 100, 200 और 400 मीटर की रेस हुई।

बच्चों ने जम्बो वंडरलैंड पीटी, रिफ एंड रिदम वर्कआउट, विंग्स ऑफ पीस शील्ड ऑफ नेशन पीटी की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ बालक वर्ग की रस्सा-कसी में गीतांजलि हाउस ने चित्रा हाउस को तथा बालिका वर्ग में गीतांजलि हाउस ने वर्षा हाउस को पराजित किया। मार्च पास्ट में गीतांजलि हाउस, अनुशासन के लिए लिपिका हाउस को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। पिरामिड में गीतांजलि हाउस को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। इस अवसर पर सारस्वत खत्री पाठशाला सोसायटी की अध्यक्ष मीरा खन्ना, उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण टण्डन, टैगोर पब्लिक स्कूल समिति के प्रबंधक अमित खन्ना, कोषाध्यक्ष पुनीत मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी आदि की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन संगीता कपूर, दिव्या कपूर, उषा जायसवाल और नवनीत जायसवाल ने किया। समापन पर क्रीड़ा अध्यापक विजय राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, साधना मिश्रा, सौम्या सिंह एवं पूजा शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;