गाटा रद्द कर दी जमीन तो मानें स्वामी वासुदेवानंद

Dec 19, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने मेला में भाग लेने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें सही भूमि आवंटित नहीं की गई थी। प्रशासन ने रात भर काम करके उनकी समस्या का समाधान किया और संत को आश्वस्त किया कि उनकी भूमि का पूजन किया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने मेला में शामिल होने पर सहमति जताई।

गाटा रद्द कर दी जमीन तो मानें स्वामी वासुदेवानंद

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्या स्वामी वासुदेवांनद सरस्वती की मेला छोड़ने की चेतावनी ने मेला प्राधिकरण के अफसरों को परेशान कर दिया। अफसरों ने गुरुवार रात प्लाट पर रेत डालकर समतलीकरण कराया और सुबह गाटा मार्ग निरस्त कर उसकी पांच फीट की जमीन स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के प्लाट में मिलाई। जिसके बाद अफसरों ने उनसे अलोपीबाग आश्रम में मुलाकात की और कहा कि जिस भूमि के लिए पूजन किया गया था, उसका हिस्सा उनके प्लाट में आ गया है। साथ ही अफसरों ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से मेले में रहकर आम जनमानस और मेले के अफसरों के लिए अशीर्वाद मांगा।

जिसके बाद बात बन सकी। माघ मेले के लिए स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को त्रिवेणी मार्ग पर जमीन दी जाती है। गुरुवार को प्रशासन ने जब जमीन आवंटित की तो उन्हें दूसरा प्लाट दे दिया। जिस जमीन को उन्हें पूर्व में दिखाया था, उसे दूसरे को दे दिया। जिस पर संत ने मेले में जाने से यह कहकर इनकार किया कि बिना भूमि पूजन वो मेले में शिविर लगा नहीं सकते और खरवास में भूमि पूजन संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने अलोपीबाग आश्रम में रहकर संगम स्नान की बात कही थी। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों को मामले की गंभीरता समझ आई और उन लोगों ने रात में ही काम शुरू कर दिया। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर की व्यवस्था देख रहे लालमणि तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को मेले के अधिकारियों ने अलोपीबाग आश्रम पहुंचकर संत से बात की। जिसके बाद उन्होंने संत को व्यवस्था बताई। इसके बाद संत मान गए। दोपहर बाद शिविर लगाने के काम को तेज कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।