सब्जी मंडी के लिए निकले युवक का शव मिला
Prayagraj News - नई बस्ती बेनीगंज के सब्जी विक्रेता नरेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उनका शव चौफटका रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। नरेंद्र का मोबाइल घटनास्थल पर मिला, लेकिन पैसे गायब थे। वह अविवाहित और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

नई बस्ती बेनीगंज निवासी सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव चौफटका रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के किनारे मिला। घरवालों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। बेनीगंज निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र छेदीलाल रोज की तरह सोमवार सुबह भी करीब पांच बजे मुंडेरा सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। करीब आठ बजे खुल्दाबाद पुलिस से घरवालों को उसकी मौत की खबर मिली। चौफटका रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका रक्तरंजित शव मिला। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर नरेंद्र का मोबाइल तो मिला लेकिन पैसे नहीं मिले। परिजनों ने उसके पास पंद्रह से बीस हजार रुपये होने की बात कही।
नरेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


