अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के मुट्ठीगंज निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बैरहना में एक दोस्त की झोपड़ी में मिला। अशोक की पत्नी धनबाद में रहती हैं और वह नशे की लत का शिकार था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका।

प्रयागराज। मुट्ठीगंज निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि बैरहना में एक दोस्त की झोपड़ी में उसका शव मिला। उसकी मौत मंगलवार रात में ही हो गई थी। परिजनों के अनुसार अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी सुशीला, मां निर्मला और दो छोटे भाई हैं। पत्नी मायके धनबाद में रहती है। परिजनों के मुताबिक अशोक को नशे की लत थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


