जल्द हैंडओवर होगा नए चिल्ड्रेन अस्पताल का भवन

Mar 09, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशलिटी चिल्ड्रेन अस्पताल का फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। अप्रैल में अस्पताल प्रशासन को बिल्डिंग हैंडओवर की तैयारी है। नए अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑपरेशन थिएटर, जांच मशीनें और डॉक्टर के कक्ष उपलब्ध होंगे। निर्माण 2021 में शुरू हुआ था और बजट 25 करोड़ रुपये से बढ़कर कई गुना हो चुका है।

जल्द हैंडओवर होगा नए चिल्ड्रेन अस्पताल का भवन

प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में बन रहे सुपर स्पेशलिटी चिल्ड्रेन अस्पताल के फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसी की ओर से अप्रैल में बिल्डिंग अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर करने की तैयारी है। नए चिल्ड्रेन अस्पताल में तमाम अत्याधुनिक मशीनों वाले ऑपरेशन थिएटर, जांच के लिए मशीनों की सुविधा, जांच शुल्क जमा करने की सुविधा, डॉक्टर के कक्ष, लिफ्ट और ऐसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी। वर्तमान में संचालित चिल्ड्रेन अस्पताल में बेड की क्षमता 120 है। अस्पताल के भवन का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। जबकि इसकी योजना वर्ष 2016 में बनी थी।

कार्य शुरू होने पर बजट लगभग 25 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जो कि कई गुना अधिक बढ़ चुका है। बजट के अभाव में कार्यदाई संस्था सिडको ने जनवरी में कार्य बंद कर दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।