शिविर में सीखें नृत्य, संगीत, योग और क्रिकेट

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में आर्य कन्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा 18 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का उद्घाटन प्रबंधक पंकज जायसवाल ने किया। कार्यशाला में बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला, कुकिंग, योग आदि के प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। पहले दिन लगभग 320 बच्चों ने पंजीकरण कराया।

शिविर में सीखें नृत्य, संगीत, योग और क्रिकेट

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आर्य कन्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स की ओर से 18 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का उद्घाटन शुक्रवार को प्रबंधक पंकज जायसवाल ने किया।प्रबंधक ने कहा कि जिस विषय में रुचि हो उसे जरूर निखारना चाहिए क्योंकि भविष्य में वह जीवकोपार्जन का साधन भी बन सकती है। कार्यशाला में किसी भी स्कूल के बच्चे नृत्य, संगीत, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, मेहंदी, पॉट मेकिंग, कुकिंग, जूडो-कराटे, योग, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि का प्रशिक्षण ले सकते हैं। पहले दिन लगभग 320 पंजीकरण हुए। स्वागत प्रो. अर्चना पाठक, संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीना प्रजापति, उप प्राचार्या प्रो. इभा सिरोठिया, आशा श्रीवास्तव, प्रो. अंजु श्रीवास्तव, प्रो. नीलांजना जैन, ऋतु अरोरा, अनुपमा श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल, रूपा गुप्ता, रैहां इदरीश, ऋचा अवस्थी, पूनम, मोनाली आदि उपस्थित रहीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।