ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के लिए शुल्क हुआ निर्धारित

May 07, 2026 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में 20 मई से 18 जून तक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें 8 से 16 आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन 15 मई तक किया जा सकता है। कार्यशाला में संगीत, नृत्य, चित्रकला और हस्तकला के विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं।

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के लिए शुल्क हुआ निर्धारित

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में बीस मई से 18 जून तक प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला के अंतर्गत प्रस्तुतिपरक बाल रंगमंच में शामिल होने के लिए आठ से बारह आयु वर्ग के लिए 500 और 12 से 16 आयु वर्ग के लिए 750 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। शास्त्रीय गायन में कथक व भरतनाट्यम के लिए 500 रुपये व लोक गायन के लिए भी 500 रुपये शुल्क है। चित्रकला, हस्तकला, मूर्तिकला व लोकनृत्य में भी क्रमश: 500-500 रुपये शुल्क रखा गया है। कार्यशाला में शामिल होने के लिए 15 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।