उभरती तकनीकों में युवाओं को मिलेगा नया मंच
प्रयागराज में एमएनएनआईटी फाउंडेशन द्वारा समर इंटरशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ किया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों को एआई, एमएल, बायोइनफार्मेटिक्स जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक आवश्यकताओं और नवाचार से जोड़ना है।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) की ओर से नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में समर इंटरशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ एमएनएनआईटी परिसर में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को एआई, एमएल, रियल टाइम एप्लीकेशन, बायोइनफार्मेटिक्स व नैनो मैटेरियल्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें औद्योगिक आवश्यकताओं, शोध आधारित अधिगम और नवाचार उन्मुख सोच से जोड़ना है।
डॉ. राम कुमार मिश्र ने कहा कि आज का युवा तकनीक आधारित समाधान विकसित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्थान पात्र स्टार्टअप्स को 10 लाख रुपये तक का ग्रांट भी उपलब्ध कराएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


