सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण आवश्यक: बीएल वर्मा
Prayagraj News - श्री सुमंगलम सेवा न्यास, चांडी का 12वां स्थापना दिवस 'सुसंकल्प 2025' के रूप में मनाया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुमंगलम संस्था अनाथ बच्चों और जरूरतमंदों को...

नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। श्री सुमंगलम सेवा न्यास, चांडी का 12वां स्थापना दिवस ‘सुसंकल्प 2025 के रूप में रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्रालय बीएल वर्मा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि ने सुसंकल्प के तहत एक बेहतर, सशक्त और समृद्ध समाज निर्माण का संकल्प दोहराया। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक बेरी ने बताया कि सुमंगलम संस्था ने वर्षों से अनाथ बच्चों, बेसहारा माताओं, वृद्धजनों और जरूरतमंद बहनों को एक घर जैसा स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान किया है।
यहां उन्हें ऐसे संस्कार और प्रशिक्षण दिए जाते हैं जिससे वह स्वावलंबी बनकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। संचालन अजीत एवं सेवा भारती के सुजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। परिसर के बच्चों ने समूह नृत्य, शिव तांडव एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कौशल से जुड़ी महिलाओं का सम्मान एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में संस्थापक एवं निदेशक अरविंद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और आईएएस भारती मीणा समेत कई अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




