नई तकनीक से ऑपरेशन कर बुजुर्ग का बचाया घुटना

नई तकनीक से ऑपरेशन कर बुजुर्ग का बचाया घुटना

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग राम आशीष का घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण उन्हें घुटने के प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी, लेकिन डॉ. आनंद कुमार की टीम ने हाई...

Jul 24, 2025 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के आर्थो विभाग में गुरुवार को एक बुजुर्ग के घुटने का विशेष तकनीक से ऑपरेशन कर प्रत्यारोपण से बचा लिया। 67 वर्षीय बुजुर्ग राम आशीष को घुटने में तेज दर्द होने से कई वर्षों से चलने में परेशानी हो रही थी। जांच के बाद पता चला कि ऑस्टियोआर्थराइटिस (घुटनों की ज्वाइंट घिसाव) की समस्या है। इसके निदान के लिए घुटने को प्रत्यारोपण करना पड़ता है लेकिन वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने हाई टिबियल ऑस्टियोटॉमी (एचटीओ) के माध्यम से मिनिमली इनवेसिव प्लेट ऑस्टियोसिंथेसिस (एमआईपीओ) तकनीक के जरिए सफल ऑपरेशन कर मरीज को राहत प्रदान की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस प्रक्रिया में रक्तस्राव कम होने के साथ मांसपेशियों को भी कम नुकसान हुआ। इससे मरीज को घुटने के प्रत्यारोपण की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने इस सफल ऑपरेशन के लिए टीम को बधाई दी।