फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फैकल्टी ऑफ अंडर ग्रेजुएट स्टडीज, नैनी के बीबीए व बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को...
नैनी। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फैकल्टी ऑफ अंडर ग्रेजुएट स्टडीज, नैनी के बीबीए व बीसीए के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी 'समावर्तन टू के 23' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जूनियर ने विदाई दी। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें सोलो और ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दी गईं। शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर वाइस चेयरमेन सतपाल गुलाटी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र तिवारी ने जीवन में अनुशासित और आत्म-नियंत्रित होने का मंत्र दिया। युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूआईटी के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए।