Prayagraj News: पंत हॉस्टल में कार्रवाई, सात कमरे कराए खाली

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत हॉस्टल में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया, जिसके दौरान छात्रों ने विरोध किया। कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, हॉस्टल को खाली कराने की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से चल रही है, लेकिन अब भी यहाँ करीब तीन सौ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं।

पंत हॉस्टल में कार्रवाई, सात कमरे कराए खाली

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत हॉस्टल में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शनिवार को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से सुबह 10 बजे अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान छात्रों ने विरोध कर दिया। नारेबाजी करते हुए हॉस्टल न खाली करने की जिद पर अड़ गए। शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग सात घंटे की कार्रवाई में सात कमरे ही खाली कराए जा सके। कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह ने बताया कि पंत हॉस्टल को खाली कराने की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से चल रही है। सितंबर 2025 के बाद से हॉस्टल में कोई भी वैध छात्र आवंटित नहीं है। इसके बावजूद 87 कमरों वाले हॉस्टल में करीब तीन सौ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। हॉस्टल में अवैध कब्जे के कारण हर महीने लाखों रुपये का बिजली खर्च भी आ रहा है।

अभियान की शुरुआत

शनिवार को सुबह सिटी मजिस्ट्रेट विनय सिंह, एसपी कर्नलगंज राजकुमार सिंह, डॉ. अतुल नारायण सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. सूर्यभान सिंह, पुलिस बल और विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में वॉशआउट की कार्रवाई शुरू की गई। शुरुआत में सात कमरे खाली करा लिए गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को स्पष्ट चेतावनी दी कि हॉस्टल में अब किसी भी छात्र का वैध आवंटन नहीं है, इसलिए सभी कमरों को खाली करना होगा। कार्रवाई के दौरान हॉस्टल के पानी और बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी कि वे तत्काल हॉस्टल खाली कर दें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों का दावा

छात्रों का दावा, सितंबर 2026 तक हैं वैध

पंत छात्रावास में कार्रवाई का छात्रों ने विरोध किया। अधिवक्ता अरविंद कुमार सरोज ने आरोप लगाया कि छात्रों को अवैध बताकर छात्रावास खाली कराने का प्रयास किया। आरोप है कि कुछ कमरों के ताले भी तोड़े गए। छात्रों का कहना है कि उन्हें 13 सितंबर 2024 को कमरों पर कब्जा मिला था और वे सितंबर 2026 तक वैध हैं।

सामान्य प्रश्न

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पंत हॉस्टल में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू होई?
यह कार्रवाई शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।