विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
Feb 09, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में सोमवार को छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण (एसपीईएल) कार्यक्रम के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न थानों का भ्रमण कराया गया। नोडल अधिकारियों ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली और हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, और 1930 के बारे में जानकारी दी।
प्रयागराज। छात्र पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण (एसपीईएल) कार्यक्रम फेज तीन के तहत सोमवार को चयनित छात्र-छात्राओं को कीडगंज, शिवकुटी, कैंट, अतरसुइया, जार्जटाउन, कर्नलगंज, नैनी, औद्योगिक क्षेत्र व फाफामऊ थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान नामित नोडल अधिकारियों ने स्नातक के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 व 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



