ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजबैंकों में हड़ताल : पहले दिन 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

बैंकों में हड़ताल : पहले दिन 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद...

पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद...
1/ 2पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद...
पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद...
2/ 2पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 01 Feb 2020 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

बैंक कर्मचारियों की दो दिनी हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल बैंक के सामने अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। जिसमें लगभग 600 लोग शामिल हुए। नारे लगाते हुए बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। वहीं पहले दिन की हड़ताल से लगभग 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सभी सरकारी बैंकों में पूरी तरह से बंद रहे। लगभग सभी शाखाओं पर सुबह कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूएफबीयू के संचालक शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को हड़ताल के दूसरे दिन बैंककर्मी संगम प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एकजुट प्रदर्शन करेंगे।

20 प्रतिशत वृद्धि पर हो वेतन समझौता

यूएफबीयू की मांग है कि उनके सकल वेतन में कम से कम 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। जिसके लिए नवंबर 2017 से लगातार आईबीए से वार्ता चल रही है। इस दौरान कई बार हड़ताल हुई लेकिन आईबीए 13.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर तैयार है। जिसे यूएफबीयू ने खारिज कर दिया है। वहीं पारीवारिक पेंशन में सुधार, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह आदि कई मांगें हैं।

इन शाखाओं पर हुआ प्रदर्शन

सेंट्रल बैंक के समाने हुए प्रदर्शन में मदन जी उपाध्याय, कल्याण सेन, एसपी दीक्षित, एसपी शर्मा, टी भट्टाचार्य, सौरभ सिंह, नीरज वर्मा, एसबी राय, सुशील दुबे, मनुराणा सिंह, कृष्ण कुमार, राजेश तिवारी, मधुरेश सिंह आदि मौजूद थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर विमल कुमार की अध्यक्षता में बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अनूप टिग्गा, अश्विनी द्विवेदी, मनींद्र शुक्ला, विवके महिंद्रा आदि मौजूद थे। युनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लाई एसोसिएशन की ओर से युनाईटेड बैंक की शाखा में एसपी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें