शुआट्स में वेतन विसंगति पर प्रशासन सख्त

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान और विसंगतियों के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर जांच समिति ने शुआट्स परिसर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक जानकारी सोमवार तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

शुआट्स में वेतन विसंगति पर प्रशासन सख्त

शिक्षकों एवं शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान और वेतन विसंगति के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित जांच समिति ने मंगलवार को शुआट्स परिसर का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय सभागार में प्रबन्धन, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। चेयरमैन शुआट्स मीडिया कमेटी डॉ. रमाकान्त दुबे ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जांच समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से वित्तीय अभिलेख, वेतन भुगतान से जुड़ी सूचनाएं और अन्य आवश्यक दस्तावेज तलब किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मांगी गई सभी सूचनाएं आगामी सोमवार तक उपलब्ध करा दी जाएंगी।

साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर कर समानता के आधार पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा किए गए भुगतान की सूचना भी जांच समिति को सौंपी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।