Prayagraj News: पुलिस का अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 15 धराएं
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी नगर सागर जैन के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाया और 15 लोगों को हिरासत में लिया। शराब की दुकानों के बाहर और सड़क किनारे शराब पीते लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भविष्य में पुनरावृत्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में अब सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब करने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीसीपी नगर सागर जैन के निर्देश पर पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 15 लोगों को हिरासत में लिया।सिविल लाइंस पुलिस ने पीडी टंडन मार्ग, ताशकंद मार्ग, एनवाई रोड और थॉर्नहिल रोड स्थित शराब की दुकानों के बाहर और सड़क किनारे वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी लोगों को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। जहां करीब तीन-चार घंटे बाद लिखित माफीनामा के बाद कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया।
डीसीपी नगर ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। जो लोग दोबारा इस तरह का कृत्य करते पकड़े गए, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।


