Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsStrengthening Democracy through Rule of Law CM Yogi Adityanath Inspects RPNLU Campus
डिजि::कानून के शासन से आती है लोकतंत्र की मजबूती : मुख्यमंत्री

डिजि::कानून के शासन से आती है लोकतंत्र की मजबूती : मुख्यमंत्री

संक्षेप:

Prayagraj News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती विधि के शासन से आती है। विश्वविद्यालय को न्याय, नैतिकता और सार्वजनिक जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध विशेषज्ञ तैयार करना चाहिए। सितंबर से स्थायी परिसर में कक्षाएं शुरू होंगी।

Jan 11, 2026 10:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

कानून के शासन से आती है लोकतंत्र की मजबूती : मुख्यमंत्री प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झलवा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरपीएनएलयू) के निर्माणाधीन कैंपस का निरीक्षण किया। वह इस विवि के जनरल काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। निरीक्षण के बाद उन्होंने जनरल काउंसिल के सदस्यों, शिक्षकों और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने प्रयागराज की प्राचीन ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगर गुरुकुल परंपरा से लेकर आधुनिक शिक्षण संस्थानों तक ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। आरपीएनएलयू इसी समृद्ध बौद्धिक विरासत का आधुनिक विस्तार है, जो भारतीय परंपराओं और आधुनिक विधि शिक्षा का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े उच्च न्यायालय के निकट स्थित आरपीएनएलयू की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। लोकतंत्र की मजबूती विधि के शासन से आती है और ऐसे संस्थानों को इस तरह के विधि विशेषज्ञ तैयार करने चाहिए जो न्याय, नैतिकता और सार्वजनिक जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध हों। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के भावी रोडमैप पर भी विचार साझा किए। सीएम ने विश्वविद्यालय प्रशासन को महापरिषद की कार्य योजना के लिए दिए गए निर्देशों को पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, विधायक दीपक पटेल, विधायक हर्षवर्धन वाजपेई आदि मौजूद रहे। सितंबर से स्थायी परिसर में चलेंगी कक्षाएं इस दौरान कुलपति प्रो. उषा टंडन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के संस्थापक के रूप में सदैव मार्गदर्शन दे रहे हैं और उनके सहयोग से स्थायी परिसर शीघ्र साकार होगा। कुलपति ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सितंबर से विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर से शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया जाएगा।