महाकुम्भ के पहले उतारी लाइट, कोटेश्वर महादेव के मंदिर का मार्ग अंधेरे में
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ के पहले शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट खोल दी गई हैं। इससे मार्ग शानदार बन गया, लेकिन रात में अंधेरा रहता है। पार्षद कमलेश तिवारी ने नगर आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद लाइटें लगाने का निर्देश दिया गया।

प्रयागराज। सड़क चौड़ीकरण के लिए महाकुम्भ के पहले शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट खोल ली गई। मार्ग शानदार बन गया लेकिन सूर्यास्त के बाद यहां अंधेरा रहता है। मार्ग से पैदल आवागमन करने वाले लोग टॉर्च लेकर चलते हैं। शिवकुटी के पार्षद कमलेश तिवारी ने मंगलवार को जनसुनवाई में नगर आयुक्त के समक्ष मार्ग के बारे में शिकायत की। यह शिकायत सुनकर नगर आयुक्त भी चौंके। कमलेश तिवारी के साथ शिकायत करने गए पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी ने कहा कि 15 फरवरी को शिवरात्रि है। इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। यह शिकायत सुनने के बाद नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को मार्ग पर लाइटें लगाने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


